Contents
- 1 WHAT IS TIME NOW?
- 2 IST TIME | IST FULL FORM | IST TIME NOW |
- 3 WHAT IS GMT TIME | GMT FULL FORM | GMT TIME NOW |
- 4 UNIVERSAL TIME | UT FULL FORM |
- 5 WHAT IS UTC TIME | UTC FULL FORM |
- 6 UTC TO IST TIME |
- 7 WHAT IS TIME NOW IN USA?
- 8 UT1 TIME
- 9 DST TIME | DST FULL FORM |
- 10 WHAT IS PDT TIME | PDT FULL FORM |
- 11 PT TIME | PT FULL FORM |
WHAT IS TIME NOW?
आप अक्सर किसी webinar, online training में समय के संबंध में ये टर्म IST,GMT और PDT को सुनते या पढ़ते ज़रूर होंगे। अपने computer, laptop या moblie phone पर ‘time’ सेट करते वक़्त भी आपने ये टर्म्स ज़रूर देखी होंगी और सोचा होगा WHAT IS TIME NOW। आज के blog में हम आपको बताएंगे कि इन टर्म्स का full form क्या है, इनका मतलब क्या है और इन्हे कहां और कैसे इस्तेमाल किया जाता है ।
go here to see time this moment –www.timeanddate.com
IST TIME | IST FULL FORM | IST TIME NOW |
IST से शुरू करते हैं। IST full form है Indian Standard time जो कि UTC +05 :30 स्वीकार किया गया है। मिर्ज़ापुर ( उत्तर प्रदेश ) में 82.5°E longitude के आधार पर भारत में मानक समय की गणना की जाती है।
लेकिन क्या भारत का ये IST विश्व के समय से अलग है ? क्या पूरे विश्व में समय के निर्धारण के लिए कोई scientific system है जिसे दुनिया के सभी देश मान्यता देते हों, जवाब है हां। इसे समझने के लिए GMT और UTC को समझना होगा।
WHAT IS GMT TIME | GMT FULL FORM | GMT TIME NOW |
GMT full form – GREENWICH MEAN TIME. WHAT IS GMT TIME ? London में एक county ( area ) है जिसे greenwich कहा जाता है। greenwich में एक बहुत पुरानी और महत्त्वपूर्ण वेधशाला (observatory ) है जहां से पूरे विश्व के लिए मानक समय का निर्धारण किया जाता है। इस मानक समय को GREENWICH MEAN TIME कहते हैं।
GMT का इस्तेमाल कॉमनवेल्थ देशों Commonwealth द्वारा किया जाता है। खगोलविद (astronomers ) GMT गणना में दिन की शुरुआत दोपहर 12 ( 12 :00 noon ) से मानते थे। ऐसा इसीलिए कि इससे एक पूरी रात एक ही तिथि (date ) में आ जाती थी लेकिन दुनिया के बहुत से देश, नई तिथि की गणना रात 12 बजे से कर रहे थे। इस स्थिति का समाधान निकाला गया Universal Time के रूप में।
UNIVERSAL TIME | UT FULL FORM |
UT full form – Universal Time एक मानक है जो पृथ्वी के घूर्णन ( Earth’s rotation ) पर आधारित है। Universal Time के कई versions हैं जिनमें केवल कुछ सेकंड्स का अंतर है। इनमे से सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है Coordinated Universal Time ( UTC ) और UT1 का।
WHAT IS UTC TIME | UTC FULL FORM |
UTC full form – Coordinated Universal Time. WHAT IS UTC TIME ? UTC मानक में, समय की गणना SI सेकंड्स में की जाती है। इसमें एक दिन में 86,400 seconds होते हैं। UTC और UT1 में 0.9 सेकंड्स का अंतर होता है क्यूंकि जिस दिन में leap second ( जैसे leap year 366 दिन का होता है ) आता है, वो दिन 86,401 seconds का होता है। ( astronomers का काम आसान नहीं होता ? )
अगर किसी गणना में एक second का अंतर बहुत मायने न रखता हो तो वहां UTC और UT1 को एक बराबर माना जाता है।
see time of various nations – https://time.is/UTC
UTC TO IST TIME |
भाईसाहब कितना बजा है ? WHAT IS TIME NOW ? ये सवाल तो आपसे बहुत लोगों ने पूछा होगा लेकिन +05 : 30 क्या है, क्या ये आपने किसी से सुना ? चलिए इससे भी रुबरु हो लिया जाए।भारत में UTC + 05 :30 का मतलब है साढ़े पांच घंटे अधिक। इसका मतलब ये है कि समय जब greenwich ( England ) में दोपहर के 12 बजे होंगे तब भारत में शाम के साढ़े पांच बज रहे होंगे। 05: 30 PM
WHAT IS TIME NOW IN USA?
WHAT IS TIME NOW IN USA ? इस ब्लॉग को मै भारत में दोपहर 01 :30 बजे लिख रहा हूँ और इस वक़्त newyork ( USA ) में सुबह के 04 :30 हो रहे हैं। ( क्या आप कमेंट में बता सकते हैं कि वो UTC + में है या UTC – में )

UT1 TIME
UT1 को Universal Time का मुख्य रूप कहा जाता है। 0° longitude पर सूर्य से जुड़ी सभी गणनाएं करना कठिन है इसीलिए इसकी गणना चंद्रमा और कृत्रिम उपग्रह ( artificial satellites ) से की जाती है।
DST TIME | DST FULL FORM |
DST full form – Daylight saving time या daylight time का उपयोग United States and Canada में and और (United Kingdom, European Union, and others) में किया जाता है। इन देशों में अधकांश समय रातें लंबी होती हैं इसीलिए गर्म दिनों में साल में एक बार, spring season में घड़ी को एक घंटे आगे कर लिया जाता है।
इससे शाम ढलने के समय के अनुसार clock एडजस्ट हो जाती है। Autumn season में एक बार घड़ियों को एक घंटे पीछे कर लिया जाता है। ऐसा कुछ Asia या Africa में नहीं होता इसीलिए हमारे लिए ये बड़ी आश्चर्यजनक बात है ।
see video –https://youtu.be/84aWtseb2-4
WHAT IS PDT TIME | PDT FULL FORM |
PDT full form -Pacific Daylight Time. WHAT IS PDT TIME ? इस PDT का उपयोग North America महाद्वीप के पश्चिमी हिस्से में होता है ; मुख्यतः अमेरिका और कनाडा देश में। यह UTC से 7 घंटे पीछे होता है। इस टाइम जोन को Pacific Daylight Time ज़ोन कहा जाता है।
PT TIME | PT FULL FORM |
PT full form -Pacific Time Zone. PT एक टाइम ज़ोन है जो western Canada, the western United States, and western Mexico को कवर करता है। कंफ्यूज बिल्कुल मत होइए। दरअसल अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के इन हिस्सों में early November से mid-March तक
Pacific Standard Time” (PST) माना जाता है और मार्च के मध्य से नवंबर के प्रारंभ (mid-March to early November) तक Pacific Daylight Time” (PDT) के अनुसार समय देखा जाता है। WHAT IS TIME NOW में लास्ट के दो पाराग्राफ़ पढ़ के हो सकता है आपका दिमाग़ कुछ घूम गया हो। लेकिन इत्मिनान रखिए जानकारी बिल्कुल दुरुस्त है। अगर किसी geography के जानकार से पूछेंगे तो और भी स्पष्ट कर सकते हैं। जो भी कहिए WHAT IS TIME NOW concept है दिलचस्प। पढ़ते रहिए neeroz.
IMROZ FARHAD
also read -http://neeroz.in/camera/
IMROZ FARHAD NOOR is a co-founder and chief blogger of NEEROZ. He studied English Literature and Journalism. A number of articles, stories, short stories, poems have been published in reputed magazines and newspapers. He writes scripts for short movies, web series. He has been a radio announcer.He loves to read Psychology and Philosophy. He spends his spare time in drawing and playing basketball. He loves to travel. He speaks Hindi, English, and Urdu. ( learning Spanish ).